सांसद गिलुवा के विरोध में उतरे भाजपाई, धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

गुवा : सिंहभूम के भाजपा सांसद लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही विद्रोह कर दिया है. सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं दिये जाने से नाराज चल रहे गुवा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राममंदिर के किनारे सांकेतिक धरना दिया. धरना का समर्थन स्थानीय दुकानदारों ने किया. इसे लेकर […]
विज्ञापन
गुवा : सिंहभूम के भाजपा सांसद लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही विद्रोह कर दिया है. सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं दिये जाने से नाराज चल रहे गुवा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राममंदिर के किनारे सांकेतिक धरना दिया. धरना का समर्थन स्थानीय दुकानदारों ने किया. इसे लेकर शनिवार को गुवा की अधिकांश दुकानें बंद रही.
सांसद की बेरुखी से नाराज भाजपाइयों ने आला नेताओं तक बात पहुंची थी. लेकिन उनकी बात नहीं सुने जाने पर विरोध में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. इस दौरान सदस्यों ने सांसद के समय बिरसा नगर के विस्थापितों को पहले स्थापित करने, सेल गुवा में 2008 के 200 और 105 लोगों के बहाली पर पुनर्विचार करने, कारो नदी को साफ करने के उपाय तलाशने, दुकानों का बढ़ा किराया वापस लेने समेत कई मांग रखे.
मांगे समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गयी है. मौके पर शेख समीर, धरणीधर त्रिपाठी, राजेश खंडाईत, बलराम किसान, इंद्रजीत सोनार, अनिमेष पान, विनय दास, अमित गुप्ता, बंटी शर्मा, सूरज सिंह, मनोरंजन दास, सन्नी सिंह, मंगल सिंह दास, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




