नोवामुंडी : हत्या कर लोकेसाई जंगल में फेंका गया था शव

Published at :05 Jun 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
नोवामुंडी : हत्या कर लोकेसाई जंगल में फेंका गया था शव

नोवामुंडी : विगत 22 मई को लोकेसाई जंगल से बरामद शव की पहचान चमरा हेस्सा के रूप में की है. मृतक मूल रूप से टोंटो थाना क्षेत्र के सुंडी सुरनियां गांव का रहने वाला था. नोवामुंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चमरा हेस्सा (37) […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : विगत 22 मई को लोकेसाई जंगल से बरामद शव की पहचान चमरा हेस्सा के रूप में की है. मृतक मूल रूप से टोंटो थाना क्षेत्र के सुंडी सुरनियां गांव का रहने वाला था. नोवामुंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चमरा हेस्सा (37) की हत्या 17 मई को अपराधियों ने कर दी थी. अपराधियों ने शव को छिपाने के लिए जंगल में फेंक दिया था. पुलिस के अनुसार चमरा हेस्सा अपने ससुराल पोखरपी गांव आया हुआ था. 17 मई को अपराह्न् 3 बजे वह बाहर निकला था. तब से लापता था. 22 मई को नोवामुंडी पुलिस ने उसका शव बरामद किया.

30 मई को घटना की जानकारी पत्नी यमुना लागुरी को मिली. खोजबीन करने नोवामुंडी थाना पहुंची पत्नी ने मृतक का जींस पैंट, बेल्ट व जूता देख कर उसकी पहचान पति चमरा हेस्सा के रूप में की. पत्नी यमुना लागुरी उमवि डोबरोसाई में टीचर है. जगन्नाथपुर में रह कर डय़ूटी करती थी. पति चमरा हेस्सा स्कूटी से उसे छोड़ने जाता था. उसकी 6 वर्ष की एक बच्ची है. पढ़ाने के ख्याल से जगन्नाथपुर में किराये के मकान में रह रहा था. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola