सीएम ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रघुवर दास सात और आठ को चाईबासा व सारंडा में मनोहरपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास सात एवं आठ जून को चाईबासा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनता से सीधा -संवाद करेंगे. सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने बुधवार की […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास सात और आठ को चाईबासा व सारंडा में
मनोहरपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास सात एवं आठ जून को चाईबासा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनता से सीधा -संवाद करेंगे. सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने बुधवार की शाम को छोटानागरा आयोजन स्थल का दौरा किया.
श्री गिलुवा के साथ रामा पांडे भी साथ थे. थाने के पीछे मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों से साझा करते हुये ग्रामीणों की प्रमुख मांगो को कलमबद्ध भी किया गया.
सेल प्रबंधन की तैयारी पूरी
किरीबुरू : सात जून को मेघाहातुबुरू स्थित मेघालया गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के रात्रि विश्रम को लेकर सेल प्रबंधन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. साथ ही उक्त दिन गेस्ट हाउस के तमाम कमरों को खाली रखने का आदेश दिया गया है. हालांकि प्रबंधन के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं.
वहीं सूत्रों का कहना है कि गेस्ट हाउस में पहले से आने वाले अतिथि को केटीआइ में शिफ्ट कराने का आदेश दिया गया है. आरएमडी (सेल) कोलकाता के अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




