ग्रामीणों ने रोका खुदाई का काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

टेंटोपोसी में खेत व खलिहान से होकर मोबाइल केबुल बिछाने का विरोध जगन्नाथपुर : गन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड के कृषकों की बिना अनुमति लिए खेतों एवं खलिहानों से होकर रिलायंस व अन्य कंपनियों द्वारा केबुल बिछाने के खिलाफ सोमवार को लोग आंदोलित हो गये हैं. टेंटोपोसी गांव में ग्रामीणों ने बैठक के बाद उपायुक्त को […]
विज्ञापन
टेंटोपोसी में खेत व खलिहान से होकर मोबाइल केबुल बिछाने का विरोध
जगन्नाथपुर : गन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड के कृषकों की बिना अनुमति लिए खेतों एवं खलिहानों से होकर रिलायंस व अन्य कंपनियों द्वारा केबुल बिछाने के खिलाफ सोमवार को लोग आंदोलित हो गये हैं. टेंटोपोसी गांव में ग्रामीणों ने बैठक के बाद उपायुक्त को पत्र देने का निर्णय लिया. मानसिंह तिरिया ने कहा कि क्षेत्र में 90 फीसदी खेतों में धान बुना गया है.
फिर खेतों की खुदाई जारी है.किसानों को इससे नुकसान हो रहा है. बैठक में डीसी से मुआवजा दिलाने की मांग करने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद गांव वाले अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के विधानसभा प्रभारी मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में स्थल पर पहुंचे और केबुल बिछाने काम रोक दिया. बैठक में नाजीर तिरिया, गोपीनाथ गोप, घासीराम गोप, नाजीर सिंकु, नरदो चाम्पिया, मानकी चाम्पिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




