सीकेपी रेल मंडल ने लागू किया सर्विस टैक्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : ल में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है. एक जून से सर्विस टैक्स बढ़ने से रेल यात्र महंगी हो गयी. रेलवे बोर्ड ने चक्रधरपुर रेल मंडल को सर्विस टैक्स लागू करने का आदेश जारी किया है. साथ ही बुकिंग काउंटर के सर्वर में सर्विस टैक्स की बढ़ी […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : ल में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है. एक जून से सर्विस टैक्स बढ़ने से रेल यात्र महंगी हो गयी. रेलवे बोर्ड ने चक्रधरपुर रेल मंडल को सर्विस टैक्स लागू करने का आदेश जारी किया है.
साथ ही बुकिंग काउंटर के सर्वर में सर्विस टैक्स की बढ़ी हुयी दर फीड हो चुकी है. सर्विस टैक्स बढ़ने से ट्रेन में एसी व एसी चेयरकार की यात्र महंगी हो गयी. जबकि सामान्य और स्लीपर में सर्विस टैक्स लागू नहीं किया गया है. इससे सामान्य व स्लीपर के यात्रियों को पुराने कीमत पर ही टिकट मिलेगी. वहीं मालभाड़ा में सर्विस टैक्स 4.2 फीसदी वृद्धि हुआ है. इससे रेलवे को प्रति डिब्बा में करीब एक लाख रुपया अतिरिक्त आमदनी होगी.
मालूम रहे कि वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से शुरू होने के बाद भी यह सर्विस टैक्स नयी दर के अनुसार लागू नहीं हो पाया था. यह सर्विस टैक्स 1 जून से प्रभावी हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




