मनोहरपुर : छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Published at :02 Jun 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहरपुर : छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत चिरिया थाना क्षेत्र में स्थित इस्को मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. कथित छात्रा वर्तमान में चार माह गर्भ से है. इस मामले में चिरिया थाना की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला […]

विज्ञापन
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत चिरिया थाना क्षेत्र में स्थित इस्को मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. कथित छात्रा वर्तमान में चार माह गर्भ से है.
इस मामले में चिरिया थाना की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है.
उक्त छात्रा प्रधानाध्यापक के घर पर ही रहती थी और घर का सारा काम करती थी. जानकारी के मुताबिक इस्को मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिपद महंत्ती ने अपने विद्यालय के एक छात्रा को छोटी उम्र से ही अपने घर में बतौर नौकरानी रखा था. पिछले पांच माह से शिक्षक छात्रा को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola