दो रोजगार सेवक कार्यमुक्त, दो निलंबित

Published at :20 Sep 2013 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
दो रोजगार सेवक कार्यमुक्त, दो निलंबित

चाईबासा : मनेरगा कार्य में शिथिलता बरतने तथा प्रति माह पांच लाख से कम खर्च करने वाले दो रोजगार सेवकों को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख ने कार्यमुक्त कर दिया है. दो पंचायत सेवकों को निलंबित कर दिया गया है जबकि जिला के विभिन्न प्रखंडों के पांच दर्जन पंचायत और रोजगार सेवकों को अंतिम चेतावनी दी गयी […]

विज्ञापन

चाईबासा : मनेरगा कार्य में शिथिलता बरतने तथा प्रति माह पांच लाख से कम खर्च करने वाले दो रोजगार सेवकों को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख ने कार्यमुक्त कर दिया है. दो पंचायत सेवकों को निलंबित कर दिया गया है जबकि जिला के विभिन्न प्रखंडों के पांच दर्जन पंचायत और रोजगार सेवकों को अंतिम चेतावनी दी गयी है.

कार्यमुक्त हुए रोजगार सेवकों से इससे पूर्व तीन बार स्पष्टीकरण मांगा गया था. उन पर समय पर कार्यालय नहीं आने तथा मनरेगा से संबंधित कार्यो को लटकाने का आरोप है. सस्पेंड किये गये रोजगार सेवक बिना सूचना के तीन माह से गायब हैं.

उनसे चार बार स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है जिसका अब तक जवाब नहीं दिया गया. बीडीओ द्वारा प्रपत्र भरवाकर दोनों को सस्पेंड करने की अनुशंसा करा ली गयी है. जिन 60 सेवकों को अंतिम चेतावनी दी गयी है उन पर भी प्रशासन नजर रख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola