युवकों को नौकरी शीघ्र

Published at :15 Sep 2013 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
युवकों को नौकरी शीघ्र

मत्रीमंडल में निकाला जायेगा रास्ता चाईबासा : चाईबासा पहुंचे राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम में भर्ती रैली का मुद्दा जल्द ही मंत्रिमंडल में उठाया जायेगा. भर्ती रैली में पास होने के बावजूद अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति पाने से वंचित रहे नक्सल प्रभावित पश्चिम सिंहभूम के युवाओ की व्यथा को केंद्रीय […]

विज्ञापन

मत्रीमंडल में निकाला जायेगा रास्ता

चाईबासा : चाईबासा पहुंचे राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम में भर्ती रैली का मुद्दा जल्द ही मंत्रिमंडल में उठाया जायेगा. भर्ती रैली में पास होने के बावजूद अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति पाने से वंचित रहे नक्सल प्रभावित पश्चिम सिंहभूम के युवाओ की व्यथा को केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश अन्य मंत्रियों से बातचीत में उठाया गया है.

सभी इन युवकों को नौकरी प्रदान करने में सहमत है. इन्हें किस तरह से नौकरी प्रदान किया जाये इसका रास्ता मंत्रिमंडल की बैठक में निकाला जायेगा. आशा है की पश्चिम सिंहभूम के युवकों को जल्द ही अर्धसैनिक बलों में भर्ती का मौका मिलेगा.

प्रदेश की सरकार आशा अनुरूप कार्य करेगी

एक सवाल के जवाब में बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस समर्थित झारखंड की नयी सरकार को चलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं. अभी तीन माह ही हुए है, यह सरकार आशा अनुरूप ही जनता के भरोसे खरा उतरेगी.

नेताओं पर नौकरशाह हो गये है हावी

प्रदीप बालमुचू ने कहा कि झारखंड में नेताओं पर नौकरशाह हावी है. जिसके कारण नौकरशाह नेताओं की बात नहीं सुन रहे है. जबकि यही नौकरशाह बिहार राज्य रहने के दौरान नेताओं द्वारा चलाये जाते थे. नौकरशाह को कानून सम्मत काम तो करना पड़ेगा. आज झारखंड पिछड़ा है. लेकिन जल्द ही रिजल्ट आयेगा तथा झारखंड प्रथम पंक्ति में शामिल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola