मोदी घाट पर छापेमारी, बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : बड़ा मोदी के जयपुर घाट पर सोमवार को प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ( जेएच-06डी/3314 व जेएच-06इ/6044) को जब्त कर लिया. एक ट्रैक्टर (जेएच-06डी/3314) के चालक डोंकासाई पुरूईया निवासी जगन्नाथ देवगम को भी मौके से गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावा सदर […]
विज्ञापन
चाईबासा : बड़ा मोदी के जयपुर घाट पर सोमवार को प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ( जेएच-06डी/3314 व जेएच-06इ/6044) को जब्त कर लिया.
एक ट्रैक्टर (जेएच-06डी/3314) के चालक डोंकासाई पुरूईया निवासी जगन्नाथ देवगम को भी मौके से गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावा सदर बीडीओ मुकेश मछुआ समेत सशस्त्र पुलिस बल की मदद ली गयी. छापेमारी के दौरान बड़ी संख्य में ट्रक व ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा गया.
हालांकि उनके बालू लोड नहीं होने के कारण सभी वाहनों को संदेह का लाभ देकर छोड़ दिया गया. मंगलवार को डीएमओ अशोक रज्जक के शिकायत पर मुफ्फसिल पुलिस ने बालू तस्करी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




