प्रखंड प्रमुख चांदमणि समेत डेढ़ सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2015 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : सदर अनुमंडल के कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा की शिकायत पर सदर पुलिस ने झींकपानी प्रखंड प्रमुख चांदमणि बलमुचू समेत डेढ़ सौ अज्ञात लोगों को खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने, ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है. सोमवार को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के एक मामले में चांदमणि बलमुचू […]
विज्ञापन
चाईबासा : सदर अनुमंडल के कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा की शिकायत पर सदर पुलिस ने झींकपानी प्रखंड प्रमुख चांदमणि बलमुचू समेत डेढ़ सौ अज्ञात लोगों को खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने, ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है.
सोमवार को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के एक मामले में चांदमणि बलमुचू के समर्थन में सरेंडर से पूर्व समर्थकों ने विशाल जुलूस निकाला था.
जुलूस यात्रा के लिये उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन तो दिया था. लेकिन उनके द्वारा इसके लिये मंजूरी नहीं दी गयी थी. बावजूद जुलूस निकाला गया. उत्पाद विभाग के कार्यालय के समक्ष रोके जाने के बावजूद जुलूस आगे चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




