सीनेट में कोल्हान के छह विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान विवि : अगले तीन साल के लिए सीनेट के सदस्यों की सूची जारी चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण कमेटी सीनेट में कोल्हान के छह विधायकों को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास, बड़कुंवर गागराई व बन्ना गुप्ता का कार्यकाल खत्म हो गया है. चाईबासा के विधायक दीपक बिरूवा, जगन्नाथपुर की विधायक गीता […]
विज्ञापन
कोल्हान विवि : अगले तीन साल के लिए सीनेट के सदस्यों की सूची जारी
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण कमेटी सीनेट में कोल्हान के छह विधायकों को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास, बड़कुंवर गागराई व बन्ना गुप्ता का कार्यकाल खत्म हो गया है.
चाईबासा के विधायक दीपक बिरूवा, जगन्नाथपुर की विधायक गीता कोड़ा व जुगसलाई के विधायक रामचंद्र साहिस को दोबारा सीनेट का सदस्य बनाया गया है. जबकि नये सदस्य के रूप में ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, पोटका विधायक मेनका सरदार व घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू को सीनेट में शामिल किया गया है. इसके लिये झारखंड विधानसभा सचिवालय से विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है. जिसमें 9 अप्रैल 2015 से आगामी तीन साल तक के लिये सदस्यों की सूची भेजी गयी है. सूची में दर्ज सीनेट सदस्यों के नामों की अधिकारिक घोषणा विश्वविद्यालय की ओर से कर दी गयी है.
विवि ने इसे लेकर सभी नवनियुक्त सदस्यों को पत्र के माध्यम से सूचित किया है. सूचनायोग्य है कि जगन्नाथपुर की विधायक गीता कोड़ा कोल्हान विवि के महत्वपूर्ण कमेटी सिंडिकेट की पहले से ही सदस्य है.
बंद नहीं होगी ऑटोनोमस कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई : वीसी
चाईबासा : कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा है कि फिलहाल ऑटोनोमस कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद नहीं होगी. कुछ दिनों पहले ऑटोनोमस कॉलेज में इंटरमीटिएट पढ़ाई को बंद करने को लेकर यूजीसी द्वारा निर्देश जारी किया गया था. जिसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय की एकमात्र ऑटोनोमस कॉलेज महिला कॉलेज जमशेदपुर के टीचर व नन टीचरों में घबराहट हो गये है.
इसे लेकर बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह से वार्ता के लिये दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं विवि पहुंचे. वार्ता में कुलपति ने कहा कि यूजीसी के गाइडलाइन का पालन करना ही होगा. लेकिन फिलहान ऑटोनोमस कॉलेज बंद नहीं हो गयी. बंद होने से पूर्व सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को इसकी सूचना दी जायेगी. कुलपति ने कहा कि कॉलेज अचानक बंद नहीं की जायेगी. लेकिन इंटरमिडिएट को विवि से अलग करना भी जरूरी है.
महिल कॉलेज इंटरमीडिएट के लिये अलग भवन बनाने की के तैयारी करें. टीचर व नन टीचरों ने कहा कि कॉलेज के अचानक बंद होने से हमें काफी दिक्कत होगी. विवि को अचानक इस तरह का कड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए.
इस तरह का फैसला विवि की ओर से आता है तो इसके विरोध में सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं सड़क पर उतरेंगी. वार्ता के दौरान मुख्य रूप से डॉ सबनाम, शर्मिला दास, प्रदीप कुमार, डॉ छगन अग्रवाल, लीली बहादूर, अमरिका दस, कृष्णा वर्मा, अंजम खान, वीना कुमारी समेत काफी संख्या में टीचर व नन टीचर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




