छात्राएं पहुंची विवि शिक्षिका का तबादला रोकने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा के ज्योलॉजी की शिक्षिका डॉ अंजना प्रेमा वंदना खलको का स्थानांतरण की खबर सुन कॉलेज की छात्राएं कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंच गयी. उन्होंने कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला माहंती से मुलाकात कर डॉ खालको के स्थानांतरण रोकने की मांग की. छात्राओं ने कहा कि महिला कॉलेज से जूलॉजी […]
विज्ञापन
चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा के ज्योलॉजी की शिक्षिका डॉ अंजना प्रेमा वंदना खलको का स्थानांतरण की खबर सुन कॉलेज की छात्राएं कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंच गयी. उन्होंने कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला माहंती से मुलाकात कर डॉ खालको के स्थानांतरण रोकने की मांग की.
छात्राओं ने कहा कि महिला कॉलेज से जूलॉजी की शिक्षिका का स्थानांतरण हो जाने से कॉलेज की छात्र को पढ़ाई में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. छात्राओं को कुलपति व प्रतिकुलपति द्वारा शिक्षिका का स्थानांतरण नहीं करने का आश्वसन दिया. छात्राओं में नीतिरलेन सुंडी, सीमा मेलगांडी, मनीषा सा, चंदिका सिंकू, माधुरी हेस्सा, सोनी बिरूली, संजना सुंडी आदि उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




