मानव तस्करी में दो गिरफ्तार, युवती बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

गुवा : मानव तस्करी के मामले में गुवा पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं में कल्याण नगर की शिवानी केरकेट्टा व ठाकुरा गांव की सपना उर्प बिमला चांपिया शामिल है. एक महिला कल्याण नगर की नंदिनी करवा पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रही. पकड़े गये महिलाओं से मिली […]
विज्ञापन
गुवा : मानव तस्करी के मामले में गुवा पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं में कल्याण नगर की शिवानी केरकेट्टा व ठाकुरा गांव की सपना उर्प बिमला चांपिया शामिल है. एक महिला कल्याण नगर की नंदिनी करवा पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रही.
पकड़े गये महिलाओं से मिली सूचना पर पुलिस ने ओड़िशा के क्योंझर जिला अंतर्गत जसीपुर से सारो चांपिया को बरामद कर लिया है. गुवा क्षेत्र से बिरसा नगर की बेलमती सिरका(17), गुरुवारी चांपिया(13), ज्योति कोड़ा, सुनीता पूर्ति, सुषमा टोपनो, सालमी चांपिया, विजय पूर्ति, सरिता गोप को दिल्ले में बेचे जाने की पुष्टि पुलिस को हुई है. मानव तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य बच्चों की बरामदगी का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




