अस्पताल में खुलेगा आइसीयू

Published at :13 May 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में खुलेगा आइसीयू

सदर अस्पताल. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा चाईबासा : सदर अस्पताल में आइसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) खुलेगा. आइसीयू के कमरे में पांच बेड होंगे. इस आइसीयू में चिकित्सा से जुड़े सभी प्रकार के साधन उपलब्ध होंगे. ये बातें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मंगलवार को सदर अस्पताल में कही. सदर अस्पताल का […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
चाईबासा : सदर अस्पताल में आइसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) खुलेगा. आइसीयू के कमरे में पांच बेड होंगे. इस आइसीयू में चिकित्सा से जुड़े सभी प्रकार के साधन उपलब्ध होंगे. ये बातें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मंगलवार को सदर अस्पताल में कही. सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल के ओपीडी में बैठकर डॉक्टरों की क्लास ली.
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों की हाजिरी बही सिविल सजर्न को लाने को कहा गया. हाजिरी बही खोजकर लाने में लगभग 10 मिनट लग गया. इस पर मंत्री ने सिविल सजर्न को फटकार लगायी. हाजिरी बही आने के बाद एक-एकनाम के साथ चिकित्सकों का मंत्री ने मिलान किया. मंत्री ने डॉक्टरों को प्राइवेट प्रेक्टिस से दूर रहने की बात कही.
जांच के बाद होगा भवन निर्माण का कार्य
मंत्री ने सदर अस्पताल में बन रहे भवनों का कार्य जांच के बाद करने का आदेश दिया. भवन की गुणवत्ता और मानक की जांच होने के बाद भी ठेकेदार आगे कार्य करेंगे. मंत्री ने ठेकेदार व कार्यकारी एजेंसी सामने बुलाकर फटकार भी लगायी. चेताया की काम में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए.
वार्ड में जाकर जाना मरीजों का हाल
चाईबासा. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने वार्ड में जाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मरीजों से उनके नाश्ते व खाना में क्या-क्या मिलता है, इसकी जानकारी ली.
बाहर से दवा मरीज खरीदते हैं कि नहीं, इस पर भी मरीजों से सवाल पूछे. एक मरीज ने दवा अस्पताल से ही मिलने की बात कही तो, दूसरे मरीज ने दवा बाहर से खरीदने की बात मंत्री को बतायी. इस बीच सीएस ने बीच-बीच में टोका-टोकी की, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जतायी. कोई दवा बाहर से नहीं लिखने की हिदायत दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola