कनकुशी की समस्याओं हर करने के लिए बनायेंगे दबाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : गांवों में विकास की किरण पहुंचेगी तभी देश का समग्र विकास होगा. आइएएस रहते हुए भी मेरा प्रयास गांवों में जाकर लोगों की समस्या जानने को रहा है. कनकुशी के लोगों की समस्याएं मैं जानता हूं. अब इनके निराकरण के लिए सरकार और प्रशासन पर दवाब बनाया जायेगा. झारखंड राज्य ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी […]
विज्ञापन
चाईबासा : गांवों में विकास की किरण पहुंचेगी तभी देश का समग्र विकास होगा. आइएएस रहते हुए भी मेरा प्रयास गांवों में जाकर लोगों की समस्या जानने को रहा है. कनकुशी के लोगों की समस्याएं मैं जानता हूं. अब इनके निराकरण के लिए सरकार और प्रशासन पर दवाब बनाया जायेगा.
झारखंड राज्य ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य जेबी तुबिद ने सोमवार दोपहर सदर प्रखंड के कनकुशी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही. तुबिद ने कहा कि मंगलवार से यहां आधार कार्ड बनना प्रारंभ हो जायेगा. बिजली विभाग ने गांव में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगवाने पर सहमति दी है. इस मौके पर आयोजित मीटिंग को श्री तुबिद के अलावा सर्वश्री निरेश देवगम, तरु ण सवैयां, नंदलाल खड़ेत, मोहन सिंह देवगम, कोलाय देवगम, मार्शन परिदया, राजेश कुजूर व शुकरा कुजूर ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




