घर में आग से हजारों की संपत्ति जल कर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : रविवार की रात एक घर में आग लगने से घर में रखे समान जल कर राख हो गये. घटना रात लगभग एक बजे की है. जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 पोटका निवासी हुस्नआरा बेगम के घर में रात एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे घर में […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : रविवार की रात एक घर में आग लगने से घर में रखे समान जल कर राख हो गये. घटना रात लगभग एक बजे की है. जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 पोटका निवासी हुस्नआरा बेगम के घर में रात एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे घर में रखे पलंग, गद्दा, टीवी, पंखा समेत खाने-पीने की सामग्रियां जल कर राख हो गयी.
रात लगभग 1:30 बजे जब मो सलाम शौच के लिए उठे, तो देखा की हुस्नआरा बेगम के घर में आग लग चुकी थी. इसके बाद मो सलाम ने परिवार के सदस्य व आसपास के लोगों को उठा कर आग बुझाने की कोशिश की, परंतु आग काफी तेजी से जल रही थी, जिससे समय पर काबू नहीं पाया जा सका. इस दौरान हुस्नआरा बेगम ने कहा कि घर में लगभग 50 हजार रुपये की सामग्रियां रखी गयी थी. जो जल कर राख हो गये.
उन्होंने कहा कि मुआवजा के लिए बीडीओ को पत्र लिख कर जानकारी दी जायेगी. आग की घटना की जानकारी मिलते ही आजसू के जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




