घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : रात के समय घर में घुसकर सोयी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की प्राथमिकी झींकपानी थाना में दर्ज करायी गयी है. घटना 26 अप्रैल की रात 11 बजे की है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि बिंगतोपांग गांव निवासी भगवान खंड़ाईत रात के समय उसके कमरे में […]
विज्ञापन
चाईबासा : रात के समय घर में घुसकर सोयी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की प्राथमिकी झींकपानी थाना में दर्ज करायी गयी है. घटना 26 अप्रैल की रात 11 बजे की है.
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि बिंगतोपांग गांव निवासी भगवान खंड़ाईत रात के समय उसके कमरे में घुस आया. कमरे में दरवाजा नहीं था और बाहर उसके पिता सोये हुए थे. भगवान ने युवती का मुंह दबा दिया और मनमानी करने की कोशिश करने लगा.
युवती के शोर मचाये जाने पर बाहर सोये पिताजी जाग गये. तब आरोपी वहां से भाग निकला. दूसरे दिन सुबह पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी गांव के मुंडा को दी थी. मुंडा ने दो दफा आरोपी व उसके परिवार को बुलावा भेजा लेकिन कोई नहीं आया. इसके बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




