3636 वादों का निबटारा 13.37 करोड़ की सुलह

Published at :10 May 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
3636 वादों का निबटारा 13.37 करोड़ की सुलह

चाईबासा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3636 वादों का निबटारा किया गया. मामलों के निबटारे से लगभग 13.37 करोड़ की सुलह की गयी. अदालत की अध्यक्षता जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने की व […]

विज्ञापन
चाईबासा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3636 वादों का निबटारा किया गया. मामलों के निबटारे से लगभग 13.37 करोड़ की सुलह की गयी. अदालत की अध्यक्षता जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने की व संचालन सचिव संजय कुमार ने की.
अदालत में दो बेंचों का गठन किया गया. इसमें जिला जज प्रथम राजनंदन राय, अधिवक्ता अमर बख्शी, पीएलवी विकास दोदराजका, स्थायी लोग अदालत के अध्यक्ष नुमान अली, सदस्य पी बनर्जी व पीएलपी सनातन तिरिया उपस्थित थे. बेंच संख्या एक में मोटर दुर्घटना दावा वादों से संबंधित नौ वादों का निबटारा किया गया.
जिसमें लाभुकों को कुल 20,40,000 का चेक वितरण किया गया. बेंच संख्या-2 में बीमा संबंधी कुल 3627 मामलों का निबटारा किया गया. जिसमें कुल 13,17,750 रुपये का भुगतान किया गया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमाशंकर सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट अजरुन साव, संतोष कुमार जयसवाल राकेश मोदक व इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola