विघ्ननाशक की पूजा कर मांगी समृद्धि

पूरे अनुमंडल के पूजा पंडालों में सुबह से शुरू हुई गणपति आराधना चक्रधरपुर : सिद्धि विनायक भगवान गणोश की पूजा चक्रधरपुर में धूमधाम के साथ किया गया. पूजा को लेकर सुबह से शहर में विशेष चहल पहल दिखी. शहर के लगभग वार्ड व चौक चौराहों में भगवान गणोश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की […]
पूरे अनुमंडल के पूजा पंडालों में सुबह से शुरू हुई गणपति आराधना
चक्रधरपुर : सिद्धि विनायक भगवान गणोश की पूजा चक्रधरपुर में धूमधाम के साथ किया गया. पूजा को लेकर सुबह से शहर में विशेष चहल पहल दिखी. शहर के लगभग वार्ड व चौक चौराहों में भगवान गणोश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी.
श्री श्री मुनि बाबा धर्मशाला के समीप, दंदासाई वार्ड संख्या चार, एकाउंट्स कॉलोनी, पुरानी बस्ती, वार्ड संख्या तीन में रानी तलाब के समीप समेत अन्य स्थानों में भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान गणोश की प्रतिमा स्थापित की गयी. सभी पूजा पंडालों में सुबह से भगवान गणोश की जयकारा व भक्ति गानों की गूंज रही. सबसे बड़ी प्रतिमा श्री श्री मुनि धर्मशाला में स्थापित की गयी.
पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणोश की पूजा अर्चना होगी. पूजा कमेटी के सदस्य सुबह निजर्ला उपवास रख कर भगवान गणोश की पूजा श्रद्धा पूर्वक किये. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इधर पूजा पंडाल को आयोजित समिति द्वारा आकर्षक ढ़ंग से विद्युत सज्ज कर सजाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




