अतिक्रमण हटाने की बनी योजना

Published at :08 May 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की बनी योजना

चाईबासा :चाईबासा पुलिस ने एक बार फिर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का राग गुरुवार को अलापा. सदर थाना में एसडीओ असीम किसपोट्टा की अध्यक्षता में बैठक कर शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का रोडमैप तैयार किया गया. पार्किग की व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी रणनीति बनायी गयी. इसमें व्यापारियों तथा […]

विज्ञापन
चाईबासा :चाईबासा पुलिस ने एक बार फिर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का राग गुरुवार को अलापा. सदर थाना में एसडीओ असीम किसपोट्टा की अध्यक्षता में बैठक कर शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का रोडमैप तैयार किया गया. पार्किग की व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी रणनीति बनायी गयी.
इसमें व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की राय ली गयी. अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग-अलग रूट तय करने पर रायशुमारी भी हुई.
शहर की सड़कों को वन वे करने का भी प्रस्ताव आया. यानी एक ओर ये गाड़ी आयेगी तथा दूसरी ओर से जायेगी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाने की बात कही गयी थी. बकायदा बैठक कर इसके लिए रणनीति बनायी गयी थी. पर, पुलिस की ओर से इस पर कोई पहल नहीं की गयी थी. मौके पर सदर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, ललित शर्मा, अमित जायसवाल, पिंटू पाल, वकील खान, विकास दोदराजका आदि उपस्थित थे.
यदूनाथ तियू किये गये सम्मानित
चाईबासा : आइसीआइटीपी ने माधव सभागार में भारतीय आदिवासी संगम के कार्यक्रम में टुसा सरदार पब्लिक स्कूल के चेयरमैन यदूनाथ तियू को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सुशील कुमार पूर्ति, कुलपति डॉ आरपीपी सिंह, उद्योगपति डॉ आरके शाह व इतिहासकार डॉ अशोक कुमार सेन उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola