किरीबुरू गढ़ा हाटिंग से नाबालिग का अपहरण

Published at :08 May 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
किरीबुरू गढ़ा हाटिंग से नाबालिग का अपहरण

चाईबासा : किरीबुरू के गढ़ा हार्टिग में अपनी मौसी के पास रही नाबालिग रेनुका दास (12) का अपहरण कर लिया गया है. बुधवार को रेनुका की मौसी सरस्वती मल्लिक ने किरीबुरू थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है. थानाप्रभारी मदन प्रसाद खरवार ने बताया कि सरस्वती किरीबुरू मेन मार्केट में रहने वाली अपनी बहन […]

विज्ञापन
चाईबासा : किरीबुरू के गढ़ा हार्टिग में अपनी मौसी के पास रही नाबालिग रेनुका दास (12) का अपहरण कर लिया गया है. बुधवार को रेनुका की मौसी सरस्वती मल्लिक ने किरीबुरू थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है.
थानाप्रभारी मदन प्रसाद खरवार ने बताया कि सरस्वती किरीबुरू मेन मार्केट में रहने वाली अपनी बहन पार्वती की बेटी को अपने पास रखकर पढ़ा रही थी. घर में नौकरानी का काम करने वाली सरस्वती रोजना की तरह एक मई को भी काम पर निकल गयी. घर पर सरवती की मां व रेनुका थी.
शाम को काम से लौटने पर उसने पाया कि बच्ची लापता है. काफी खोजबीन के बावजूद रेनुका नहीं मिली. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. रेनुका के कुछ सेट कपड़े भी गायब मिले. सरस्वती का आरोप है कि किसी ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola