चेक बाउंस में महिला गिरफ्तार

Published at :08 May 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
चेक बाउंस में महिला गिरफ्तार

चाईबासा : चेक बाउंस के मामले में जमशेदपुर बिरसा नगर निवासी सुनीता कुमारी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. चाईबासा गुदड़ी स्थित विकास टेंट के मालिक विकास कुमार मिश्र ने 23 दिसंबर 2014 को सदर थाना में सुनीता व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया […]

विज्ञापन
चाईबासा : चेक बाउंस के मामले में जमशेदपुर बिरसा नगर निवासी सुनीता कुमारी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. चाईबासा गुदड़ी स्थित विकास टेंट के मालिक विकास कुमार मिश्र ने 23 दिसंबर 2014 को सदर थाना में सुनीता व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
शिकायत में बताया गया था कि बिहारी क्लब में 15 से 30 मई 2014 तक चले मेले के लिए आयोजक रितेश कुमार तथा उनकी पत्नी ने टेंट का काम करवाया था. इस मद में 87 हजार रुपये के बिल के एवज में उन्हें चेक दिया गया. यह चेक 25.8.2014 व 1.11.2014 को दो बार बैंक में बाउंस कर गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola