बंदगांव : तीन संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

Published at :06 May 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
बंदगांव : तीन संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा : नक्सली होने के संदेह में पुलिस ने मंगलवार को बंदगांव बाजार के पास लगे मंडा मेला से तीन लोगों को हिरासत लिया. सादे लिबास में मेले में घूम रहे पुलिसकर्मी काफी समय से इन लोगों की हरकतों पर नजर रख रहे थे. पुलिस को देख तीनों ने भागने की भी कोशिश की. लेकिन […]

विज्ञापन

चाईबासा : नक्सली होने के संदेह में पुलिस ने मंगलवार को बंदगांव बाजार के पास लगे मंडा मेला से तीन लोगों को हिरासत लिया. सादे लिबास में मेले में घूम रहे पुलिसकर्मी काफी समय से इन लोगों की हरकतों पर नजर रख रहे थे. पुलिस को देख तीनों ने भागने की भी कोशिश की.

लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस तीनों को अज्ञात स्थान पर ले गयी है. हालांकि पुलिस की ओर से तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस का कहना है कि रुटीन चेकिंग के तहत तीनों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद ही साफ हो पायेगा कि तीनों नक्सली हैं या उनके समर्थक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola