भवन के बिना झोपड़ी में पढ़ने को विवश हैं बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है चक्रधरपुर का एदलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय रवि शंकर मोहांती चक्रधरपुर : सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल चलें, चलाएं अभियान, मध्याह्न् भोजन, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण जैसी कई योजनाएं चला जा रही हैं. परंतु चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से महज 12 किलो मीटर दूर स्थित प्राथमिक […]
विज्ञापन
राज्य की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है चक्रधरपुर का एदलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय
रवि शंकर मोहांती
चक्रधरपुर : सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल चलें, चलाएं अभियान, मध्याह्न् भोजन, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण जैसी कई योजनाएं चला जा रही हैं. परंतु चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से महज 12 किलो मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा को देखने से शिक्षा के प्रति सरकार का योजना खोखली नजर आ रही है. प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा चंद्री पंचायत के अंतर्गत आता है.
15 साल से विद्यालय भवन जजर्र है. उक्त विद्यालय को झोपड़ी नुमा घर में संचालित किया जा रहा है. विद्यालय में केवल 18 छात्र अध्ययनरत हैं.
स्कूल में बेंच-डेस्क, ब्लैक बोर्ड आदि की व्यवस्था नहीं है. जमीन पक्की नहीं होने के कारण बच्चे दरी में बैठ कर पढ़ाई करते हैं. यहां बारिश के दिनों में मुसीबत आ जाती है.जमीन गीली हो जाती है. बारिश के दिन अधिकांश दिन स्कूल छुट्टी रहती है. समस्या का निदान करने के लिए कई बार शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया. परंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका है. स्कूल में एक चापाकल है. परंतु चापाकल काफी दिनों से खराब पड़ा है.
मध्याह्न् भोजन के लिए पाकशाला नहीं
स्कूल में मध्याह्न् भोजन के लिए पाकशाला की व्यवस्था नहीं है. स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए मध्याह्न् भोजन योजना प्रति दिन स्कूल के पीछे एक झोपड़ी में बनायी जाती है.
कई बार फंड वापस हुआ
एदेलबेड़ा गांव में स्कूल निर्माण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा फंड मुहैया कराया गया है. जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण फंड वापस चला गया. वर्ष 2011-12 में स्कूल भवन निर्माण के लिए 2 लाख 17 हजार रुपये दिया गया था. परंतु जमीन नहीं उपलब्ध होने के कारण फंड वापस चला गया.
विद्यालय में नियुक्त हैं दो शिक्षक
विद्यालय में दो शिक्षक नियुक्त है. एक शिक्षक कंचन कुमार यादव उत्क्रमित विद्यालय सिकिदिकी में प्रतिनियुक्त व कुशध्वज प्रधान स्कूल में नियुक्त है.
उच्च पदाधिकारी को दी गयी है जानकारी : बीइइओ
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के अनदेखी के कारण स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि शीघ्र भवन का निर्माण हो इसके लिए उच्च पदाधिकारी को लिखित रूप से जानकारी दी गयी है.
शिक्षा विभाग को लिखा जायेगा पत्र : विधायक
विधायक शशि भूषण सामाड ने कहा कि एदेलबेड़ा प्राथमिकी विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के लिए शिक्षा विभाग व शिक्षा मंत्री से बात की जायेगी.
कई बार फंड आया, परंतु 15 वर्षो में भी नहीं बना भवन
शिक्षक कुशध्वज प्रधान ने कहा कि स्कूल भवन नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. श्री प्रधान ने कहा कि स्कूल निर्माण के लिए बार-बार फंड आया. परंतु 15 साल से स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




