टैलेंट को मिला टैबलेट

Published at :08 Sep 2013 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
टैलेंट को मिला टैबलेट

चाईबासा : भाजपा नगर इकाई ने शनिवार को पिल्लई हॉल में आयोजित समारोह में चाईबासा की प्रतिभाओं को सम्मानित किया. इस मौके पर सभी विद्यालयों के दशवीं कक्षा में टॉप रहे छात्र–छात्राओं को टैबलेट तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ जिस विद्यालय से छात्र–छात्राओं ने टॉप किया है उस विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थियों […]

विज्ञापन

चाईबासा : भाजपा नगर इकाई ने शनिवार को पिल्लई हॉल में आयोजित समारोह में चाईबासा की प्रतिभाओं को सम्मानित किया. इस मौके पर सभी विद्यालयों के दशवीं कक्षा में टॉप रहे छात्रछात्राओं को टैबलेट तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

साथ जिस विद्यालय से छात्रछात्राओं ने टॉप किया है उस विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण गिलुवा, गुरुचरण नायक, बडकुंवर गागराई बतौर अतिथि उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत पदमावती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रछात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान से किया.

भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने स्वागत भाषण किया. इसके साथ ही जमशेदपुर के पंकज झा और उनकी टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर संजय पांडेय, मनोज शर्मा, बजरंग शर्मा, मानिक चंद्र दास, संजय चिरानियां, शैलेश कुमार, जितेंद्र बड़ाईक, जदीश सुल्तानियां, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola