मुर्गा को लेकर दो लोगों के बीच हिंसक झड़प

Published at :03 May 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
मुर्गा को लेकर दो लोगों के बीच हिंसक झड़प

गोइलकेरा : मुर्गा को लेकर दो लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस झड़प में एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना शुक्रवार की शाम 7.30 बजे की बतायी जाती है. हाट बाजार मैदान में चुंदिया के होटल में डुमरिया (बारा) गांव के सहदेव अंगारिया व आजाद बस्ती निवासी […]

विज्ञापन
गोइलकेरा : मुर्गा को लेकर दो लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस झड़प में एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना शुक्रवार की शाम 7.30 बजे की बतायी जाती है. हाट बाजार मैदान में चुंदिया के होटल में डुमरिया (बारा) गांव के सहदेव अंगारिया व आजाद बस्ती निवासी अपने दोस्तों संग जमा था.
दोनों के बीच मुर्गा को लेकर कुछ कहा-सुनी हो गयी जो बात बढ़ी तो सिर फुटव्वल तक आ गयी. आजाद बस्ती के युवक ने अपने दोस्त संग सहदेव के सिर पर डंडे से हमला कर फरार हो गया. इधर सहदेव को सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. पुलिस ने मौके पर अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola