38 ने खरीदा परचा, एक का नामांकन

Published at :03 May 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
38 ने खरीदा परचा, एक का नामांकन

वार्ड पार्षद चुनाव : परचा खरीदने के लिए अनुमंडल कार्यालय में लगी भीड़ चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद अंतर्गत 23 वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए परचा खरीदने व दाखिल करने के पहले दिन विभिन्न वार्ड से 38 अभ्यर्थियों ने परचा खरीदा. वहीं वार्ड संख्या 11 में एस पुष्प लता ने पहला परचा दाखिल किया. […]

विज्ञापन
वार्ड पार्षद चुनाव : परचा खरीदने के लिए अनुमंडल कार्यालय में लगी भीड़
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद अंतर्गत 23 वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए परचा खरीदने व दाखिल करने के पहले दिन विभिन्न वार्ड से 38 अभ्यर्थियों ने परचा खरीदा. वहीं वार्ड संख्या 11 में एस पुष्प लता ने पहला परचा दाखिल किया.
परचा खरीदने के लिए अनुमंडल कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह 10 से चार बजे तक अनुमंडल कार्यालय का माहौल काफी गहमा-गहमी रही. कतार में खड़ा हो अनुमंडल नाजिर वीरेंद्र कुमार ने बारी-बारी सभी से निर्धारित शुल्क लेकर परचा दिया.
पहले दिन परचा खरीदने वालों में वार्ड संख्या पांच से श्रीमती अंजना साव, अमन सागर पुरती (वार्ड संख्या 21), धनश्याम दुबे (वार्ड संख्या 9), विश्वनाथ तांती (वार्ड संख्या 15), सी लक्ष्मी (वार्ड संख्या 11),
मौसमी मुखी (वार्ड संख्या 20), एस पुष्प लता (वार्ड संख्या 11), सुश्री सुषमा टोप्पो (वार्ड संख्या 3), रोशन आरा (वार्ड संख्या 6), सोहराई स्वांसी (वार्ड संख्या 5), रज्जब खान (वार्ड संख्या 9), जया दास (वार्ड संख्या 12), साहीन तबस्सूम (वार्ड संख्या 6), राजा प्रसाद (वार्ड संख्या 17), रवि कुमार बांकिरा (वार्ड संख्या 21), उत्तम कुमार साव (वार्ड संख्या 10), उपेंद्र रजक (वार्ड 8), अभिषेक कुमार साव (वार्ड 7), राकेश साव (वार्ड संख्या 10), सुनीती बाघ (वार्ड संख्या 15), राशिद अहमद अंसारी (वार्ड संख्या 9), सीता तांती (वार्ड संख्या 14), करन महतो (वार्ड संख्या 17), नरेश
विश्वकर्मा (वार्ड संख्या 10), श्रीमती सुमी तिलक (वार्ड संख्या 7), आभा नाग (वार्ड संख्या 9), बदरून निशा (वार्ड संख्या 18), सरोजा देवी (वार्ड संख्या 20), हरेराम विश्वकर्मा (वार्ड संख्या 9), स्वराज सिन्हा (वार्ड संख्या 15), संजय साव (वार्ड संख्या 7), जाहिद परवेज (वार्ड संख्या 9), रूबी कौशर, (वार्ड संख्या 6), दीपक कुमार सिंह (वार्ड संख्या 17), प्रीति होरो (वार्ड संख्या 2), जोहेल असलम (वार्ड संख्या 9), आनंद कसेरा (वार्ड संख्या 4), मीना देवी (वार्ड संख्या 11) ने परचा खरीदा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola