बसंत सिंह निर्विरोध अध्यक्ष

Published at :28 Apr 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
बसंत सिंह निर्विरोध अध्यक्ष

चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. चुनाव में बसंत कुमार सिंह अध्यक्ष व अरूण कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गये. बाकी पदों के लिये मतदान हुआ. सचिव पद में श्रीनिवास प्रधान व मदन लाल कुमार चुनाव मैदान में थे. श्रीनिवास प्रधान 21 […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. चुनाव में बसंत कुमार सिंह अध्यक्ष व अरूण कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गये. बाकी पदों के लिये मतदान हुआ. सचिव पद में श्रीनिवास प्रधान व मदन लाल कुमार चुनाव मैदान में थे.
श्रीनिवास प्रधान 21 मत लाकर सचिव पद के लिए चुने गये. जबकि कोषाध्यक्ष पद में अमित कुमार व एनके महतो ने भाग्य आजमाया. अमित कुमार सिंह 18 मत लाकर कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए. इसके अलावे छह कार्यकारी सदस्यों ने अपना भाग्य आजमाया. कार्यकारी सदस्य के लिये डीके प्रधान, एस षाड़ंगी, एसपी सिंह, जी कांडेयांग, कदमा बोदरा व लीला वती गिरी के बीच मतदान हुआ. पांच सदस्यों को कार्यकारी सदस्य में रखना था.
लीलावती गिरी को सबसे कम 15 मत मिले. श्रीमती गिरी कार्यकारी सदस्य पद पर चुनाव हारी. चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर लक्ष्मी देवी महतो तथा सहायक रिटर्निग ऑफिसर मौसमी मुखी की देखरेख में संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल महतो उपस्थित थे. मतगणना के बाद पर्यवेक्षक श्री महतो ने परिणाम की जानकारी दी. विजय अधिवक्ताओं को एसोसिएशन का संचालन बेहतर ढंग से करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola