टैबो में 50 किलो का केन बम बरामद

बंदगांव : बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो थाना के कुदाबेड़ा गांव में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट राजीव कुमार भट्टा व देवदत कुमार ने कुदाबेड़ा गांव से 50 किलो का केन बम बरामद किया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुदाबेड़ा गांव […]
बंदगांव : बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो थाना के कुदाबेड़ा गांव में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट राजीव कुमार भट्टा व देवदत कुमार ने कुदाबेड़ा गांव से 50 किलो का केन बम बरामद किया.
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुदाबेड़ा गांव में नक्सलियों का एक दल कैंप लगाये हुए हैं. सीआरपीएफ 60 बटालियन एवं जिला पुलिस बल कुदाबेड़ा गांव पहुंचे, तो पुलिस के आने की सूचना पाकर नक्सली फरार हो चुके थे. पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चला कर 50 किलो का केन बम बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान जारी रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




