नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

खुली पोल : शहर की तीन चोरियों का खुलासा, सूत्रधार निकला नाबालिग छात्र पांच लाख मूल्य का चोरी का सामान बरामद गिरफ्तार आरोपियों में दो स्कूली छात्र एक पान दुकानदार चाईबासा : शहर में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों में शामिल एक नाबालिग छात्र समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही सोमवार को सदर […]
विज्ञापन
खुली पोल : शहर की तीन चोरियों का खुलासा, सूत्रधार निकला नाबालिग छात्र
पांच लाख मूल्य का चोरी का सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में दो स्कूली छात्र एक पान दुकानदार
चाईबासा : शहर में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों में शामिल एक नाबालिग छात्र समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही सोमवार को सदर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने चोरी गया लगभग पांच लाख का माल भी बरामद कर लिया है.
चोरी का सामान खरीदने व अपने पास रखने के आरोप में टाटा रोड निवासी संत जेवियर्स लुपुंगुटू का छात्र सौरभ सिंह व गांधी टोला निवासी पान दुकानदार रिंकू कुंडू को भी गिरफ्तार किया है. नाबालिग को बाल सुधार गृह और दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पास से चोरी की 11 पीस मोबाइल, सोने की दो कान की बाली व एक मांग टीका बरामद किया है. जबकि सौरभ के पास से एक लैपटॉप, सोने का चेन, पीतल की चुड़ी, कान की बाली, रिंकू कुंडू के पास से सोने का हार, चांदी की पायल व दूसरे सामान बरामद किया गया है. इसका खुलासा सदर थाना में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने किया.
दो बार भाजपा कार्यकर्ता हेमंत के घर लगायी सेंध
तीनों चोरी के मामले में गिरफ्तार नाबालिग युवक ने नौ फरवरी को हेमंत केसरी के घर से लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चुराया था. दस फरवरी को उसने जेएमपी चौक में खड़ी होने वाली एक मेडिकल वेन से डेढ़ लाख रुपये की खून जांच करने वाली एनलाइजर मशीन चुरायी थी.
जबकि 18 मार्च को हेमंत केसरी के परिवार वालों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उसने फिर से उनके घर में चोरी करते हुए तीन लाख के गहने व मोबाइल उड़ा लिया था. हेमंत केसरी के मुताबिक दूसरी दफा चोरी से पूर्व वह घर की जिम्मेदारी नाबालिग युवक को ही देकर गये थे. चोरी के मामले में एक बार फिर छात्र की भूमिका को लेकर पुलिस सकते में है.
22 हजार में बेच दिये 3 लाख के गहने
चाईबासा : तीनों चोरी में मिले लगभग तीन लाख के गहने को नाबालिग आरोपी ने महज 22 हजार रुपये में सौरभ सिंह व रिंकू कुंडू को बेच दिया. चोरी का माल बेचने के लिये नाबालिग ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले सौरभ तथा घर के पास पान दुकान चलाने वाले रिंकू से संपर्क साधा था. दोनों ने औने पौने दाम पर जेवर तो खरीद लिया. लेकिन मोबाइल व एनलाइजर मशीन के लिये ग्राहक नहीं मिल रहे थे. जिसके कारण मोबाइल को नाबालिग के घर व एनलाइजर मशीन सौरभ अपने पास रखकर ग्राहक तलाश रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




