आधी रात को हर घर-आंगन में उतरे कन्हैया

Published at :29 Aug 2013 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
आधी रात को हर घर-आंगन में उतरे कन्हैया

चाईबासा : जन्माष्टमी के मौके पर बुधवार को पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रमा रहा. जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर उत्सव मनाया गया. अष्टमी के रोहणी नक्षत्र में मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद उन्हें जल, दूध, घी, दही आदि से स्नान कराया गया. चंदन आदि का […]

विज्ञापन

चाईबासा : जन्माष्टमी के मौके पर बुधवार को पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रमा रहा. जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर उत्सव मनाया गया. अष्टमी के रोहणी नक्षत्र में मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद उन्हें जल, दूध, घी, दही आदि से स्नान कराया गया.

चंदन आदि का लेप लगाकर उन्हें झूले पर बैठाया गया. नैवेद्य, फल आदि अर्पित कर उन्हें महिलाओं ने भगवान को झुलाया. इस बीच भजनकीर्तन का दौर जारी रहा. रात करीब डेढ़ बजे तक कार्यक्रम चलता रहा. भगवान के बाल गोपाल रूप के दर्शन के लिये बड़ी संख्या में मंदिरों में लोगों की भीड़ जमी रही.

घसिया चौक स्थित ग्वालापट्टी मंदिर के पुजारी विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि शाम से ही मंदिर में भजनकीर्तन का काम चलता रहा. मध्यरात्रि भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया. शहर के जगन्नाथ मंदिर, बाबा मंदिर, शंभू मंदिर सिद्धेश्वर मंदिर में भी जन्माष्टमी मनायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola