उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास

Published at :24 Aug 2013 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बारुण प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के उप मुखिया मनोरमा देवी के विरुद्ध 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. वार्ड सदस्य रीना देवी, गोपाल त्रिपाठी, नीलम देवी, उत्तमराज देवी, कमालती देवी, उषा कुमारी, पुष्पा देवी, नंदू चौधरी, राम प्रवेश राय, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी व मनोज कुमार ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बारुण प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के उप मुखिया मनोरमा देवी के विरुद्ध 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. वार्ड सदस्य रीना देवी, गोपाल त्रिपाठी, नीलम देवी, उत्तमराज देवी, कमालती देवी, उषा कुमारी, पुष्पा देवी, नंदू चौधरी, राम प्रवेश राय, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी मनोज कुमार ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ को दिया है.

इसमें वार्ड सदस्यों ने कहा है कि उप मुखिया मनोरमा देवी द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया जा रहा था. उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो से हमलोग असंतुष्ट थे. इस कारण हमलोगों ने उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया. वार्ड सदस्यों ने बीडीओ से आग्रह करते हुए कहा है कि उप मुखिया द्वारा कराये गये कार्यो हमलोगों के असंतुष्ट भावना को देखते हुए उप मुखिया का पुन: चयन करायी जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola