नाटकीय ढंग से घर लौट आया चंद्रराम उर्फ बुकलू

Published at :23 Aug 2013 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
नाटकीय ढंग से घर लौट आया चंद्रराम उर्फ बुकलू

किरीबुरू : हिलटॉप (किरीबुरू) से नाटकीय ढंग से गायब करमपदा निवासी चंद्रराम मुंडा उर्फ बुकलू मंगलवार की रात नाटकीय अंदाज में वापस लौट आया. उसे अज्ञात लोग रात लगभग साढ़े आठ बजे वाहन से करमपदा छोड़ कर वापस चले गये. बुकलू के वापस घर लौटने से पत्नी बच्चे व ग्रामीणों में खुशी है. प्रभात खबर […]

विज्ञापन

किरीबुरू : हिलटॉप (किरीबुरू) से नाटकीय ढंग से गायब करमपदा निवासी चंद्रराम मुंडा उर्फ बुकलू मंगलवार की रात नाटकीय अंदाज में वापस लौट आया. उसे अज्ञात लोग रात लगभग साढ़े आठ बजे वाहन से करमपदा छोड़ कर वापस चले गये.

बुकलू के वापस घर लौटने से पत्नी बच्चे ग्रामीणों में खुशी है. प्रभात खबर से दूरभाष पर बातचीत में बुकलू ने सिर्फ यही कहा कि हम अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.

मैं सकुशल घर वापस लौट आया हूं. ज्ञात हो कि बुकलू को अज्ञात बोलेरो पर सवार लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल समेत 16 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे हिलटॉप से अपहरण कर लिया. जिसके बाद उसका कोई अतापता नहीं चल पा रहा था. घर वाले काफी परेशान थे. पूरे घटनाक्रम में ओड़िशा पुलिस की कार्रवाई की भी आशंका जतायी जा रही थी. हालांकि अब तक चंद्रराम मुंडा ने इस पर संदेहास्पद चुप्पी साध रखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola