नौवीं के छात्र ने उड़ायी बाइक ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा

Published at :23 Aug 2013 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
नौवीं के छात्र ने उड़ायी बाइक ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत उंधन गांव के समीप एक बाइक चोर को रंगेहाथ लोगों ने धर–दबोचा. जिसके बाद मौके पर ही लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में उसे मनोहरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक तिरला गांव निवासी गोडविन तोपनो के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (संख्या ओआर […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत उंधन गांव के समीप एक बाइक चोर को रंगेहाथ लोगों ने धरदबोचा. जिसके बाद मौके पर ही लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में उसे मनोहरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक तिरला गांव निवासी गोडविन तोपनो के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (संख्या ओआर 14 टी/8124) को सुबह चोरी कर ली गयी थी. गोडविन द्वारा अपने साथियों अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल की खोजबीन की ही जा रही थी. इस क्रम में मनोहरपुर से आनंदपुर की ओर उसी गाड़ी से आरोपी किशोर को भागते देखा गया. पीछा करने के बाद एंव गाड़ी के इंधन खत्म होने के कारण उंधन के समीप मोटरसाइकिल खड़ी हो गयी.

इसके बाद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया. किशोर चिरुमाठा गांव निवासी तथा संत जोसेफ विद्यालय चारबंदिया कक्षा 9 का छात्र है. आरोपी किशोर का नाम आसमान सुरीन,पिताअजित सुरीन है.मनोहरपुर पुलिस ने आरोपी आसमान सुरीन बाइक को मौके से जब्त कर थाने ले आयी. बाद में आरोपी के परिजनों ने बताया कि किशोर विक्षिप्त है तथा विगत तीन दिनों से घर से लापता है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola