मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा टैबलेट

Published at :21 Aug 2013 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा टैबलेट

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा सात सितंबर को मेघावी छात्र छात्राओं के लिये सम्मान समारोह आयोजित करेगी. जिसमें मैट्रिक में टॉप होने वाले नगर के तीन छात्र व तीन छात्राओं को टेबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा. एक पत्रकार वर्ता के दौरान नगर अध्यक्ष शुरु नंदी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा सात सितंबर को मेघावी छात्र छात्राओं के लिये सम्मान समारोह आयोजित करेगी. जिसमें मैट्रिक में टॉप होने वाले नगर के तीन छात्र तीन छात्राओं को टेबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा.

एक पत्रकार वर्ता के दौरान नगर अध्यक्ष शुरु नंदी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों के बीच टेबलेट बांटने की घोषणा की थी. लेकिन सरकार गिरने के कारण उनका यह सपना सच नहीं हो पाया. लेकिन उनके सपने को साकार करने की दिशा में नगर कमेटी का यह छोटा सा प्रयास है.

विद्यार्थियों के साथसाथ उनके अभिभावक, स्कूल के प्राचार्या शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम के अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय जिले के तीनों विधायक होंगे. मौके पर पवन कुमार शर्मा, संजय चिरानिया, मनोज शर्मा, जितेंद्र बड़ाईक, अनूप प्रसाद, शैलेश कुमार, मानिक, चंद्र दास, जगदीश सुलतानिया, बजरंग प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola