नगर पर्षद : शपथ ग्रहण आज, पार्षद चुनेंगे उपाध्यक्ष

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद : शपथ ग्रहण आज, पार्षद चुनेंगे उपाध्यक्ष

चाईबासा : नगर पार्षदों के शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष के चुनाव के बीच मंगलवार को चाईबासा नगर पर्षद की नयी टीम प्रभाव में आ जायेगी. आज समाहरणालय सभा कक्ष में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. सुबह साढ़े दस बजे से शपथ ग्रहण के बाद आधे-आधे घंटे […]

विज्ञापन

चाईबासा : नगर पार्षदों के शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष के चुनाव के बीच मंगलवार को चाईबासा नगर पर्षद की नयी टीम प्रभाव में आ जायेगी. आज समाहरणालय सभा कक्ष में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.

सुबह साढ़े दस बजे से शपथ ग्रहण के बाद आधे-आधे घंटे के अंतराल पर चुनाव की सारी प्रक्रियाओं को अंजाम देकर अपराह्न् तीन बजे तक उपाध्यक्ष के परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी.

पंचायत चुनाव निर्देशिका के अनुसार मंगलवार को उपाध्यक्ष के चुनाव के दिन दो ही कार्य होंगे.

इसमें निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना और उपाध्यक्ष का चुनाव शामिल है. हालांकि इस बीच चाईबासा नगर पर्षद में उपाध्यक्ष के पद को लेकर अंतिम समय तक उहापोह की स्थिति बनी हुई है. अंतिम समय में ही यह तय होगा कि उपाध्यक्ष पर आम सहमति बनती है अथवा चुनाव होता है. अंतिम समय तक वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार ठाकुर का नाम सिर्फ दावेदारों में उभर कर सामने आ रहा है.

कौन दिलायेगा शपथ

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के अनुसार होगा. अध्यक्ष का शपथ ग्रहण उपायुक्त या राज्य सरकार की ओर से अधिकृत किसी अधिकारी द्वारा दिलायी जायेगी. उपाध्यक्ष को नगर पर्षद अध्यक्ष पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola