जाम से मुक्त होंगी सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

एक्शन में पुलिस : शहर में आज से चलेगा अभियान चाईबासा : यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने लिए बुधवार से पुलिस हरकत में आ गयी है. एसपी डॉ माइकल राज एस के निर्देश पर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है. माइक से इसकी सूचना लोगों को दी गयी. पुलिस की […]
विज्ञापन
एक्शन में पुलिस : शहर में आज से चलेगा अभियान
चाईबासा : यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने लिए बुधवार से पुलिस हरकत में आ गयी है. एसपी डॉ माइकल राज एस के निर्देश पर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है. माइक से इसकी सूचना लोगों को दी गयी. पुलिस की ओर से सड़क पर अवैध कब्जा कर दुकान लगाने वालों, फुटपाथ पर कब्जा कर समान रखने वाले दुकानदारों के अलावा वाहनों को अवैध रूप से खड़ा कर सड़क जाम करने वालों से ऐसा नहीं करने की अपील की गयी.
पुलिस की ओर से लोगों को चेतावनी दी गयी है कि अगर दुकानदारों ने सड़क व फुटपाथ का अतिक्रमण किया अथवा लोगों ने जहां-तहां वाहन खड़ी कर यातायात को बाधित करने का प्रयास किया तो पुलिस सीधी कार्रवाई करेगी. ऐसा करने पर दुकानदारों का सामान व अवैध रूप से खड़ा किये गये वाहनों को जब्त कर लिया जायेगा. पुलिस की ओर से सदर थाना के एएसआइ विनोद कुमार शर्मा ने आज माइक से सड़कों पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों से सहयोग की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




