अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी को बच्चों ने जाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : बच्चों की कौम संगठन पाठक मंच के साप्ताहिक नि:शुल्क कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 445वीं कड़ी में बच्चों को फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के जीवनी के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिन्मय दत्ता ने करते हुए बताया कि दिलीप कुमार का जन्मकालीन नाम युसुफ खान था, किन्तु फिल्मों में तब नाम अलग […]
विज्ञापन
चाईबासा : बच्चों की कौम संगठन पाठक मंच के साप्ताहिक नि:शुल्क कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 445वीं कड़ी में बच्चों को फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के जीवनी के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिन्मय दत्ता ने करते हुए बताया कि दिलीप कुमार का जन्मकालीन नाम युसुफ खान था, किन्तु फिल्मों में तब नाम अलग प्रकार के होने के कारण उनका नाम बदल कर दिलीप कुमार रख दिया गया. इनका जन्म 11 दिसम्बर 1922 को पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था.
फिल्मी सितारा बनने के लिए संघर्षरत दिलीप कुमार जीवन देवीका रानी के साथ मुलाकात के बाद बदल गयी. 1944 में इन्हें ‘ज्वार भाटा‘ नाम की फिल्म मिली व उसके पश्चात तो इतिहास ही बन गया. 1995 में इन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हो चुका है. पाकिस्तान हुकूमत ने इन्हें अपने देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘निशान-ए-इम्तियाज‘ देकर सम्मानित किया. इंद्रधनुष में देवाशीष केशरी, शिवानी दा, निक्की निषाद, मनीष चौपाल, अभिषेक निषाद व कमल का विशेष सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




