आज शान से लहरेगा तिरंगा

Published at :15 Aug 2013 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
आज शान से लहरेगा तिरंगा

सिमरिया : प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी व निजी विद्यालयों के अलावा चौक–चौराहों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी. बुधवार को झंडे लेने के लिए बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. जेके चिल्ड्रेन एकेडमी आदर्श पब्लिक स्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रों ने पूर्वाभ्यास किया. उक्त विद्यालय के […]

विज्ञापन

सिमरिया : प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी निजी विद्यालयों के अलावा चौकचौराहों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी. बुधवार को झंडे लेने के लिए बच्चों में काफी उत्साह देखा गया.

जेके चिल्ड्रेन एकेडमी आदर्श पब्लिक स्कूल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रों ने पूर्वाभ्यास किया. उक्त विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, भाषण गायन का अभ्यास किया. प्रखंड के विभिन्न संस्थानों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इटखोरीत्नप्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यालय में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है.

प्रखंड कार्यालय में 8:30, गांधी स्मारक में 8:40, प्रखंड मवि में 8:50, पशु चिकित्सालय में 9 बजे, बाल विकास परिसर में 9:10, राजकीय औषधालय में 9:20, इटखोरी थाना में 9:30, पंचायत भवन में 9:40, एसबीआइ में 9:50, इटखोरी बाजार में 10, भद्रकाली महाविद्यालय में 10:10 बिरसा महाविद्यालय में 10:20 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola