आपसी मतभेद में फूटा भांडा

लूट व फिरौती का उदभेदन, एक गिरफ्तार चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमिता–डलियामिर्चा के बीच हुई लूट व बंधक बनाकर फिरौती वसूलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. मामले में एक आरोपी पिंटू कुमार रक्षित (बंदोडीह, राजनगर) को लूट की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. मंगलवार को एसपी […]
लूट व फिरौती का उदभेदन, एक गिरफ्तार
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमिता–डलियामिर्चा के बीच हुई लूट व बंधक बनाकर फिरौती वसूलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. मामले में एक आरोपी पिंटू कुमार रक्षित (बंदोडीह, राजनगर) को लूट की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
मंगलवार को एसपी पंकज कंबोज ने घटनाक्रम का खुलासा किया. एसपी के अनुसार पिंटू पर सरायकेला थाने में लूट का मामला दर्ज है. वह दूसरे मामलों में भी जेल जा चुका है. तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया.
मामले का दूसरा आरोपी मोटू गोडसोरा दो दिन पूर्व ही झींकपानी में सत्यम बिल्डर के कर्मचारी से लूट में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जबकि तीसरा आरोपी गुलशन बिरुली (डोबरोबासा, तांतनगर) फरार है.
पिंटू के कब्जे में थी युवती
एसपी ने बताया कि बंधक बनाये जाने के बाद युवती पूरे समय पिंटू के कब्जे में रही. लेकिन पिंटू को तब झटका लगा, जब फिरौती की रकम लेकर उसके दोनों साथी उसे घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले. इसके बाद वह भी युवती को छोड़कर भाग गया. इस मुद्दे पर पिंटू ने बांदोडीह में मोटू व गुलशन से झगड़ा किया था. इसी झगड़े के कारण पुलिस उन तक पहुंच सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










