चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण, तीन शिक्षकों को शो कॉज

चाईबासा : प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी काली प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को तांतनगर प्रखंड के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया. इनमें उप्रावि बानावीर मे सचिव रानी कुदादा द्वारा अधिकतर पंजी घर में रखे जाने की बात सामने आयी है. उन्होंने दो दिनों के भीतर उन्हें सभी पंजी दिखाने का निर्देश दिया. इसके अलावा स्कूली बच्चों के […]
चाईबासा : प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी काली प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को तांतनगर प्रखंड के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया. इनमें उप्रावि बानावीर मे सचिव रानी कुदादा द्वारा अधिकतर पंजी घर में रखे जाने की बात सामने आयी है.
उन्होंने दो दिनों के भीतर उन्हें सभी पंजी दिखाने का निर्देश दिया. इसके अलावा स्कूली बच्चों के पोशाक गंदी होने तथा बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में भी कमी पायी. उन्होंने उमवि कासेया के निरीक्षण में चार में से तीन शिक्षकों को अनुपस्थित पाया. राजेंद्र बिरूवा जहां बगैर आवेदन आकस्मिक अवकास पर थे.
वहीं दो पारा शिक्षक स्टेपन डेविड तथा लक्ष्मण मुमरू बगैर आवेदन के अनुपस्थित थे. तीन शिक्षकों को शोकॉज किया गया है. वहीं मवि कोकचो में सात में दो शिक्षक अनुपस्थित थे. जिसमें एक प्रतिनियोजित है तथा दूसरी आकस्मिक छुट्टी पर थी. सभी स्कूलों में मध्याह्न् भोजन सही पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










