कंपनी से वसूला करोड़ों का डैमेज चार्ज

– सुशील महतो – चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएमइ ने विभिन्न कंपनियों से करोड़ों रुपये का रेक डेमैज चार्ज वसूला है. कुछ कंपनियों से भुगतान प्राप्त कर लिया गया है तो कुछ से वसूली की प्रक्रिया चल रही है. रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इन कंपनी से […]
– सुशील महतो –
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएमइ ने विभिन्न कंपनियों से करोड़ों रुपये का रेक डेमैज चार्ज वसूला है. कुछ कंपनियों से भुगतान प्राप्त कर लिया गया है तो कुछ से वसूली की प्रक्रिया चल रही है.
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इन कंपनी से आने वाली खाली रैक के कारण एन–बॉक्स डेमैज होने की सूचना सीनियर डीएमइ को दी थी. जिसमें बिंदुवार होने वाले नुकसान का जिक्र किया गया था. इस सूचना के बाद सीनियर डीएमइ ने इन कंपनियों पर रैक डैमेज करने का जुर्माना देने के लिए नोटिस भेजा था.
जिस पर कंपनी के जूनियर इंजीनियर एवं सुपरवाइजर ने रैक का जायजा लिया. जिसमें रेलवे के दावा को सही पाया गया.
जिसके उपरांत रेलवे ने इन कंपनियों से आने वाले तमाम रैक की निगरानी की. एक साल में रेलवे प्रबंधन ने कंपनियों पर करोड़ों रुपये का रैक डैमेज चार्ज वसूला किया है. रेलवे प्रशासन की इस सख्ती के बाद शेष कंपनियों में हड़कंप है.
रेल मंडल में रैक की घोर कमी
वर्षो से चक्रधरपुर रेल मंडल में रैक की घोर किल्लत है. जिस कारण कंपनियों को रैक उपलब्ध नहीं हो रहा है. जिससे कंपनी रैक के लिए महीनों प्रतीक्षा में रहती है. रैक के क्षतिग्रस्त होने से और अधिक रैक में कमी आयी है.
ढाई हजार रैक में अब दो हजार से भी कम रैक शेष है. बावजूद रेल मंडल को नया रैक मुहैया नहीं कराया जा रहा है. जिससे कंपनियों पर रैक को लेकर परेशानी बढ़ रही है.
कैसे हो रहा रैक डेमैज
रेक डेमैज के संदर्भ में बताया जाता है कि कंपनियों द्वारा रेक अनलोड करने में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. रेलवे की मानें तो प्रति रेक में 58 एन–बॉक्स होता है, जिसमें करीब 20 से 25 एन–बॉक्स डेमैज हो रहे है. वहीं रेलवे रेक डेमैज के अनुसार चार्ज वसूल रहा है.
कंपनियों को दिया सुझाव
जुर्माना से बचने व एन–बॉक्स क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिये रेल प्रबंधन ने कंपनी को एन–बॉक्स से 60 फीसदी माल जेसीबी मशीन से अनलोड करने के बाद शेष लौह अयस्क मजदूरों से अनलोड कराने का सुझाव दिया है.
वहीं डेमैज एन–बॉक्स से लोडिंग करना असंभव है, इससे रेलवे में लगातार रैक की कमी हो रही है. माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद कंपनियां थोड़ा सतर्क होकर काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










