सेना में भर्ती रैली तीन से

चाईबासा : सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से सेना में भर्ती रैली तीन से 12 सितंबर तक रांची में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी में आयोजित की जा रही. तीन से 12 सितंबर को पुरुषों के लिए सेना भर्ती के लिए खुली बहाली हो रही है. तीन सितंबर को गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम और साहिबगंज […]
चाईबासा : सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से सेना में भर्ती रैली तीन से 12 सितंबर तक रांची में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी में आयोजित की जा रही. तीन से 12 सितंबर को पुरुषों के लिए सेना भर्ती के लिए खुली बहाली हो रही है.
तीन सितंबर को गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम और साहिबगंज जिले के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी.
चार सितंबर को खूंटी, कोडरमा, लातेहार और गिरिडीह, पांच सितंबर को चतरा, पाकुर, सरायकेला, खरसावां एवं सिमडेगा, छ: सितंबर को पलामू, सात सितंबर को रांची, आठ सितंबर को दुमका एवं गुमला, नौ सितंबर को धनबाद, बोकारो एवं रामगढ़, दस सितंबर को देवघर, पूर्वी सिंहभूम एवं गोड्डा, 11 सितंबर को जामताड़ा, लोहरदगा, हजारीबाग तथा 12 सितंबर को झारखंड के सभी सेवानिवृत्त सैनिकों की डीएससी में भर्ती प्रक्रिया होगी. सैनिक सामान्य श्रेणी, सैनिक (आदिवासी), सैनिक तकनीकी, नर्सिग सहायक, नर्सिग सहायक वेटनरी, लिपिक–स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडमेन (धोबी, कुक, मेस वेटर, कारपेंटर, नाई, मोची, सफाई वाला एवं मसालची) श्रेणी में भर्ती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










