अधर में लटका पार्ट टू के विद्यार्थियों का भविष्य

Published at :24 Feb 2015 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
अधर में लटका पार्ट टू के विद्यार्थियों का भविष्य

उत्तर पुस्तिका लौटी नहीं, कैसे होगी जांच चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पार्ट टू के विद्याथ्íियों का भविष्य उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र की मनमानी के कारण अधर में लटक गया है. एक माह पूर्व ही को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर व महिला कॉलेज चाईबासा में बने मूल्यांकन केंद्र से छात्रों की उत्तर पुस्तिका विश्वविद्यालय प्रशासन की […]

विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका लौटी नहीं, कैसे होगी जांच
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पार्ट टू के विद्याथ्íियों का भविष्य उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र की मनमानी के कारण अधर में लटक गया है. एक माह पूर्व ही को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर व महिला कॉलेज चाईबासा में बने मूल्यांकन केंद्र से छात्रों की उत्तर पुस्तिका विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगी गयी थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं अब तक विश्वविद्यालय को नहीं भेजी गयी. इस कारण उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच नहीं हो पा रही.
महिला कॉलेज चाईबासा से कुछ छात्रों की उत्तर पुस्तिका विश्वविद्यालय को मिली है लेकिन अब भी कई उत्तर पुस्तिकाएं कॉलेज से नहीं आयी है. जबकि को-ऑपरेटिव कॉलेज ने अब तक उत्तर पुस्तिका विश्वविद्यालय को नहीं सौंपी है. उत्तर पुस्तिका के विवि नहीं पहुंचने के कारण दोबारा कॉपी के जांच का आवेदन देने वाले छात्र असमंजस में है. वे पास है अथवा फेल यह साफ नहीं हो पा रहा. इससे पार्ट थ्री की तैयारी भी प्रभावित हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola