मध्याह्न् भोजन को चखे शिक्षक

चाईबासा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को बीइओ और आरइओ की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधीक्षक बीना कुमारी ने की. डीएसइ ने कहा कि मध्याह्न् भोजन बनने में किसी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित प्रखंड के बीइओ पर कार्रवाई होगी. इस कारण बीइओ हमेशा मध्याह्न् भोजन की जांच पड़ताल करते रहे. कहा […]
चाईबासा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को बीइओ और आरइओ की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधीक्षक बीना कुमारी ने की. डीएसइ ने कहा कि मध्याह्न् भोजन बनने में किसी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित प्रखंड के बीइओ पर कार्रवाई होगी.
इस कारण बीइओ हमेशा मध्याह्न् भोजन की जांच पड़ताल करते रहे. कहा कि भोजन बनने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष या संयोजिका में से कोई एक पहले खाना को चखेंगे उसके बाद बच्चों को खाना परोसा जायेगा. ऐसा नहीं करने वाले स्कूल पर कार्रवाई जायेगी.
डीएसइ ने असैनिक कार्य, पाक शाला निर्माण के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डिप्टी डीएसई सुरेश तिवारी और सभी प्रखंडों के बीइओ तथा आरइओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










