45 किलो का केन बम बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : सारंडा के बिटकिलसोय-तिरिलपोसी सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर बने पुलिया के नीचे से सीआरपीएफ 174/ इ व एफ बटालियन ने सर्च ऑपरेशन चला कर 45 किलोग्राम का केन बम बरामद किया है. बम को मौके पर बम निरोधी दस्ते ने नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के कलियोपोस गांव में मौजूद […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : सारंडा के बिटकिलसोय-तिरिलपोसी सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर बने पुलिया के नीचे से सीआरपीएफ 174/ इ व एफ बटालियन ने सर्च ऑपरेशन चला कर 45 किलोग्राम का केन बम बरामद किया है. बम को मौके पर बम निरोधी दस्ते ने नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के कलियोपोस गांव में मौजूद बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया था.
ऑपरेशन का नेतृत्व 174/ई बटालियन के सहायक समादेष्टा स्वयं प्रकाश कर रहे थे. सीआरपीएफ 174 बटालियन के समादेष्टा(सीओ) मानस रंजन ने दूरभाष पर बताया कि हाल के दिनों में यह बम नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




