हाथियों से बाल-बाल बचे दो बच्चे

मझगांव : शुक्रवार रात लगभग 11 बजे 12 से 14 हाथियों के झुंड ने बुरूइकुटी गांव में धावा बोल दिया. इस गांव के हुरसी डुकुर के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे धान खा गये. हुरसी ने बताया कि उनको लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. सामने के दशरथ महाराणा के […]
मझगांव : शुक्रवार रात लगभग 11 बजे 12 से 14 हाथियों के झुंड ने बुरूइकुटी गांव में धावा बोल दिया. इस गांव के हुरसी डुकुर के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे धान खा गये. हुरसी ने बताया कि उनको लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. सामने के दशरथ महाराणा के घर पर भी हाथियों ने हमला किया, दीवार तोड़ दी.
दीवार टूटने से दशरथ महाराणा के पुत्र पुरजो महाराणा (8) तथा हरीश बिरुवा (10) दीवार से दब गये थे. दोनों को जल्द टूटी दीवार से निकाला गया. एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दोनों को हल्की चोटें आयी हैं. दशरथ महाराणा ने बताया है कि उनके घर में भी रखे धान को हाथी खा गये हैं. इनसे उनको 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. हाथियों की मौजूदगी ओलहनियां गांव में भी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




