दपू रेलवे इंगलिश स्कूल के शिक्षक को मिला गोल्ड मेडल

Published at :14 Jan 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
दपू रेलवे इंगलिश स्कूल के शिक्षक को मिला गोल्ड मेडल

चक्रधरपुर : साउथ इस्टर्न रेलवे मिक्स हायर सेकेंड्री स्कूल चक्रधरपुर के शिक्षक शंभु कुमार दूबे को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है. उन्होंने एमए इन एजुकेशन की पढ़ाई में पूरे विश्वविद्यालय में टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. श्री दूबे रेलवे इंगलिश मीडियम स्कूल में अर्थशास्त्र पढ़ाते हैं. सम्मान लेकर स्कूल लौटने में प्राचार्या […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : साउथ इस्टर्न रेलवे मिक्स हायर सेकेंड्री स्कूल चक्रधरपुर के शिक्षक शंभु कुमार दूबे को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है. उन्होंने एमए इन एजुकेशन की पढ़ाई में पूरे विश्वविद्यालय में टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. श्री दूबे रेलवे इंगलिश मीडियम स्कूल में अर्थशास्त्र पढ़ाते हैं.
सम्मान लेकर स्कूल लौटने में प्राचार्या श्रीमती पी गौरी ने श्री दूबे को सम्मानित किया. श्री दूबे नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी पटना से एमए इन ए एजुकेशन की पढ़ाई कर टॉपर बने. पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल के हाथों उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया. उन्होंने कहा कि मेरी इस सफलता का श्रेय प्राचार्या श्रीमती पी गौरी, चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी अधिकारी और स्कूल के बच्चों के स्नेह को समर्पित है.
श्री दूबे ने पुर्णाक 1600 में प्राप्तांक 1148 हासिल किया है. उनका प्रतिशत 71.75 है. श्री दूबे चक्रधरपुर में मई-2013 से सेवा दे रहे हैं. इससे पहले वह सांतरागाछी में पदस्थापित थे. उनका यह ट्रिपल एमए की डिग्री है. इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में और अन्नामलाई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री ले चुके हैं. स्वागत के दौरान श्रीमती प्रिया बट्बयाल समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
विद्यालय का गौरव बढ़ा है : गौरी
प्राचार्या पी गौरी ने कहा कि श्री दूबे ने एक ख्याती व उपलब्धि हासिल किया है. इससे मेरे स्कूल का गौरव बढ़ा है. उनके व्यक्तिगत मेहनत के कारण ही यह मंजिल मिली है. स्कूल परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola