एटीएम से एक दिन में उड़ाये 30 हजार, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 30 हजार रुपये गायब करने की शिकायत सदर थाने में दर्ज करायी गयी है. नोवामुंडी निवासी शंभुरण गिरी ने दर्ज शिकायत में बताया है कि चाईबासा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 6.10.2014 को किसी ने उसके खाते से 30 हजार रुपया निकला लिया. जबकि एटीएम […]
विज्ञापन
चाईबासा : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 30 हजार रुपये गायब करने की शिकायत सदर थाने में दर्ज करायी गयी है. नोवामुंडी निवासी शंभुरण गिरी ने दर्ज शिकायत में बताया है कि चाईबासा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 6.10.2014 को किसी ने उसके खाते से 30 हजार रुपया निकला लिया. जबकि एटीएम से केवल 25 हजार रुपया ही एक दिन निकाले जाने की बात बैंक प्रबंधन ने कह रहा है.
लेकिन एक ही दिन में तीन ड्रॉ के जरिये राशि की निकासी की गयी. शिकायत करने पर बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच की बात कही थी. लेकिन इस संबंध में किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें बाध्य होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी
पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




