लंबित प्रोन्नति के लिए छेड़ा जायेगा आंदोलन

Published at :06 Jan 2015 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित प्रोन्नति के लिए छेड़ा जायेगा आंदोलन

बागी किशोर कुमार को संघ से किया गया निष्कासित चाईबासा : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला ईकाई की बैठक वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कमार मिश्र की अध्यक्षता में मधु तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई. बैठक में संघ का विस्तार करते हुए नारायण सिंह सिरका को संयुक्त सचिव व मंगल […]

विज्ञापन
बागी किशोर कुमार को संघ से किया गया निष्कासित
चाईबासा : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला ईकाई की बैठक वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कमार मिश्र की अध्यक्षता में मधु तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई.
बैठक में संघ का विस्तार करते हुए नारायण सिंह सिरका को संयुक्त सचिव व मंगल पाठक को संगठन सचिव बनाया गया. साथ ही उपेंद्र प्रसाद को कार्यवाहक प्रधान सचिव पद हेतु मनोनयन की सम्पुष्टि की गई. वही संघ को बिना सूचना दिये अन्य संघ से जुड़ने के कारण किशोर कुमार को संघ से अलग किया गया. बैठक में सभी प्रखंडो के अध्यक्ष व सचिवों को सदस्यता नवीकरण अभियान आरंभ करने का निर्देश दिया गया.
संघ के संघीय भवन की आवश्यकता महसूस करते हुए प्रधान सचिव को इस दिशा में प्रयास करने को कहा गया. सभी कोटि ग्रेड-2 से ग्रेड-8 तक प्रोन्नति के मामले में संघ गंभीर होकर जिला शिक्षा अधीक्षक को 31 जनवरी तक प्रोन्नति संबंधी कार्य निष्पादन हेतु अल्टीमेटम देने की बात की गई.
इस बाबत संघ 10 जनवरी को को डीएसइ को ज्ञापन देगी. इसके पश्चात 9 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रखंड वार हड़ताल डीएसइ कार्यालय के समक्ष किया जायेगा. बैठक में शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया कि कई शिक्षकों से अत्यधिक वेतन निकासी के नाम पर दो-दो बार रिकवरी विभाग द्वारा करायी जा रही है.
बैठक में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रधान, प्रमंडलीय सचिव शिव कुमार सुम्बरूई, गुमदा तियू, शशिकला पूर्ति, रमेश्वर सावैयां, मंगलेश पाठक, उपेंद्र प्रसाद, कृष्ण देवगम, मिक्षसेन सुंडी, दामु संडी, रानी पूनम, राजेंद्र बिरूवा, योगेश सामड, अशोक राम, नंद किशोर महतो, डमरूधर महतो, शरद चंद्र महतो, शिव शंकर महतो, जोहन डांग, बिलोना एक्का, अजरुन सिंह पूर्ति, दिनेश सावैयां, साधुचरण सावैयां, भागवान दास तिर्की, शंकर शरण, नारायण सिंह सिरका, जगमोहन बिरूली, त्रिदीप कुमार साहु, अशोक कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola